- Get link
- X
- Other Apps
- Get link
- X
- Other Apps
परी माँ | A Little Fairy Tale | Hindi Kahani New | Pari Ki Kahani
![]() |
A Little Fairy Tale |
परी माँ | A Little Fairy Tale | Hindi Kahani New | Pari Ki Kahani
रीमा एक बहुत ही प्यारी लड़की थी मगर बचपन में ही उसकी मां मर चुकी थी। उसके पापा ने उसकी देखभाल के लिए दूसरी शादी कर ली, मगर रीना को तो सौतेली मां के नाम से ही नफरत थी।
एक दिन रीमा अकेले कमरे में सो रही थी और उसने ख्वाब में देखा कि वह एक बगीचे में गुमसुम बैठी है कि अचानक एक भूतनी उसके सामने आ गई, उस भूतनी के पास एक मरखनी गाय थी जिस पर रीमा को जादू से उसने बैठा दिया और गाय सरपट दौड़ी। रीमा ने मदद के लिए चीखना शुरू किया, इतने में एक परी सामने आई, उसने भूतनी को भगा दिया और रीमा को गले से लगा लिया। रीमा ने परी का चेहरा गौर से देखा, वह परी और कोई नहीं रीमा की सौतेली मां थी। रीमा घबराकर नींद से जाग गई, देखा तो वह वाकई अपनी सौतेली मां की गोद में थी; वो उसे चिपटाकर पूछ रही थी, क्या हुआ बेटा, कोई बुरा सपना देखा कल से अकेली मत सोना। रीमा ने उत्तर दिया जी मम्मी कल से अकेली नहीं सोऊंगी-और अपनी मम्मी से चिपट गई।
Read More
Comments
Post a Comment
Please do not enter any spam links in the comment box.